दवा लेने को लेकर बवाल, मेडिकल स्टोर पर जमकर मारपीट

दवा लेने को लेकर बवाल,मेडिकल स्टोर पर जमकर मारपीट

# बाप-बेटा घायल,बुज़ुर्ग की हालत नाजुक,जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बरंगी चौराहे पर शुक्रवार को एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने को लेकर शुरु हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। कहासुनी,गाली-गलौज और फिर हाथापाई के बाद मारपीट में बाप-बेटा गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोहम्मद फैज़ पुत्र गयासुद्दीन की चौराहे पर मेडिकल स्टोर है।
शुक्रवार को दवा लेने आए कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में मामला केवल बहस तक सीमित था लेकिन थोड़ी ही देर में माहौल गरमा गया और तू-तू मैं-मैं मारपीट में बदल गई।घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मद फैज के पिता गयासुद्दीन भी मौके पर पहुंच गए,मगर मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट शुरु हो गई, जिससे पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
मारपीट में मोहम्मद फैज़ (30) व उनके पिता गयासुद्दीन (58) पुत्र मैनुद्दीन घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गयासुद्दीन की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया।पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।वहीं चौराहे पर हुई इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
Previous articleभव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ
Next articleहाईकोर्ट सख्त: बाहुबलियों की ‘कुंडली’ तलब, शस्त्र लाइसेंस और सरकारी सुरक्षा पर मांगा जवाब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?