दस हजार का इनामिया समेत दो बदमाश गिरफ्तार

दस हजार का इनामिया समेत दो बदमाश गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              कोतवाली पुलिस ने बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कलान स्थित विद्यालय के पास से जांच के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। बुधवार दोपहर गिरफ्तार आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार एसपी के निर्देश पर जांच अभियान चलाने के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर उन्होंने अपना नाम शिवानंद तिवारी पुत्र नरसिंह तिवारी निवासी अर्गूपुर कला थाना शाहगंज बताया, दूसरे की पहचान सत्यम सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी गैरवाह थाना सरपतहां के रुप में हुई।
पकड़े गए आरोपियों की तलाशी के दौरान दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। शिवानंद तिवारी दस हजार रुपये का इनामी बताया गया। जिसपर शाहगंज कोतवाली में विभिन्न धाराओं में चार मुक़दमे पंजीकृत हैं। जबकि सत्यम सिंह पर शाहगंज और सरपतहां थाने में एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleपिता के सामने मनचलों ने बेटी को ट्रेन के आगे फेंका हुई मौत, स्कूल से घर लौट रही थी 11वीं की छात्रा
Next articleभारतीय वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराई में खोजा खनिज का खजाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?