दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज समेत दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी रही।

गुरुवार को पट्टीनरेंद्रपुर निवासिनी विवाहिता शिखा गुप्ता ने पति रविन्द्र गुप्ता, सास रूबी, देवर जितेन्द्र और ससुर नन्हकू गुप्ता के ऊपर दहेज उत्पीड़न के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं दूसरी तरफ भेला गांव निवासी विवाहिता श्रद्धा तिवारी पुत्री स्व. राकेश तिवारी ने अलीगंज लखनऊ स्थित ससुरालीजनों पति सिद्धार्थ पाण्डेय, ननद ऋचा पाण्डेय, सास सावित्री पाण्डेय व ससुर सुनील कुमार पाण्डेय के ऊपर दहेज उत्पीड़न के तहत तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
















