दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
            राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार विश्वास नगर निवासी उमेश कुमार सिंह ने थाना ठाकुरगंज में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री श्वेता सिंह उर्फ बऊआ का विवाह 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी भूपेन्द्र प्रताप उर्फ शुभम सिंह के साथ हुआ था।आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर श्वेता को प्रताड़ित करते थे।वादी के मुताबिक उसे सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है।
मौके पर पहुंचने पर मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि श्वेता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।इस मामले में पुलिस ने पति,सास,ससुर,देवर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रकरण की जांच सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleपुलिस एनकाउंटर में रवि के ढेर होने की सूचना से मचा कोहराम
Next articleबेटे के जन्मदिन पर ससुराल पहुंचे दामाद ने बरसाईं गोलियां, सास समेत तीन महिलाएं गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?