दहेज हत्या के आरोपित सास-ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्या के आरोपित सास-ससुर गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               पिलकिछा गांव निवासी विवाहिता की फांसी पर लटक कर हुई संदिग्ध मौत के मामले में हत्यारोपी सास-ससुर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की भोर में अंबेडकर नगर जिले गिरफ्तार किया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया।गत 29 जुलाई को उक्त गांव निवासी शशी अग्रहरि की पत्नी किरन अग्रहरि की लाश संदिग्ध हाल में घर के आंगन में फंदे से लटकती पायी गई थी।
मामले में मृतका के भाई अखिलेश अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व शशी के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप लगाया था कि पति, सास और ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर किरन ने फांसी पर लटक इहलीला समाप्त कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने पति के अलावा सास सरोजा और ससुर दशरथ अग्रहरि पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर घटना के दूसरे दिन पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपित सास ससुर की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित दंपति अंबेडकर नगर जिले के पुलिस चौकी चनहा थाना भीटी के बढ़या गांव में मौजूद हैं। जहां से भोर में पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Previous articleदो बच्चों संग पिता ने गंगा में लगाई छलांग, दोनों मासूम लापता, पिता को बचाया
Next articleजहरीले जंतु के काटने से भैंस मरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?