दावत से लौटे युवक का बिस्तर पर मिला शव

दावत से लौटे युवक का बिस्तर पर मिला शव

खेतासराय,जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र के मानीखुर्द गांव में बुधवार सुबह उस समय मातम पसर गया, जब दावत से लौटकर घर पर सोया युवक मृत अवस्था में लाश मिला। मृतक की पहचान नीरज प्रजापति (35) पुत्र स्व. रामबुझारत के रुप में हुई।जानकारी के अनुसार नीरज प्रजापति मंगलवार की रात गांव में आयोजित एक दावत में शामिल हुआ था। देर रात भोजन के बाद वह घर लौटा और ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया।
उनकी मां मटुरा देवी, पत्नी संगीता और चार वर्षीय पुत्री आराध्या नीचे के कमरे में सोई थीं। बुधवार सुबह नीरज देर तक नहीं उठा तो संगीता उन्हें जगाने के लिए कमरे में गईं। पति को मृत देख वह दहाड़े मारकर रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पाकर खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में मां, पत्नी और चार वर्षीय बेटी है। बड़े भाई हिंसराज विदेश में रहते हैं, जबकि अन्य दो भाई किंसराज और धीरज मुंबई में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही तीनों भाई गांव के लिए रवाना हो गए।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात से मौत का लग रहा है। सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Previous articleस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Next articleआकाशीय बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?