दिल्ली पुलिस में चयनित आदेश सिंह सर्वश्रेष्ठ दल पुरस्कार से हुए सम्मानित

दिल्ली पुलिस में चयनित आदेश सिंह सर्वश्रेष्ठ दल पुरस्कार से हुए सम्मानित

शाहगंज, जौनपुर। 
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                क्षेत्र के छभवां गांव निवासी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित आदेश सिंह को सर्वश्रेष्ठ दल पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किया गया।
उक्त पुरस्कार 10 महीने की ट्रेनिंग पार करने के बाद परेड में 36 टोलियों ने हिस्सा लिया। 22 टोली का नेतृत्व आदेश सिंह एक कमांडर सिपाही के रूप में कर रहे थे, उनके द्वारा किए गए अच्छे नेतृत्व को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ दल पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आदेश सिंह पुत्र विजय सिंह वर्ष 2024 में एक महीने के अन्दर तीन सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त कर गांव के साथ जिले का भी नाम रोशन किया था, जो वर्तमान समय में दिल्ली पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं।
Previous articleएक लाख का इनामी सोनू पासी मुठभेड़ में ढेर 
Next articleअवमानना के आरोप में अधिवक्ता समिति के पूर्व महामंत्री निलंबित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?