दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम योगी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम योगी,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।दोनों नेताओं के बीच विभिन्न प्रशासनिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।सूत्रों के अनुसार,बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कुछ मुद्दों पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के संचालन,प्रशासनिक व्यवस्था तथा संभावित सुधारों सहित कुछ प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।हालांकि इन विषयों पर केंद्र सरकार या उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बैठक को लेकर केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।ऐसे में बैठक में किन-किन विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और क्या निर्णय लिए गए,इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Previous articleएक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर,एसटीएफ और खोराबार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मुख्य आरक्षी घायल
Next articleराजस्व वसूली में लापरवाही पर सख्त डीएम, बिजली विभाग के अधिकारियों को नोटिस के निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?