34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

दुनिया का हर इंसान इंसानियत के रिश्ते से एक दूसरे का भाई है- एस.एम. मासूम

दुनिया का हर इंसान इंसानियत के रिश्ते से एक दूसरे का भाई है- एस.एम. मासूम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             कर्बला के शहीदों की याद में सोमवार को रौज़े वाली मस्जिद चहारसू में शेख नूरुल हसन सोसाइटी की तरफ से अली मंज़र डेज़ी ने मजलिस का आयोजन किया जिसे इस्लामिक मामलों के जानकार व इतिहासकार ज़ाकिर ए अहलेबैत एस.एम. मासूम ने खिताब किया।उन्होंने कहा कि इस्लाम में साफ शब्दों कहा गया है कि किसी भी धर्म को उनके महात्माओं को बुरा मत बोलो किसी के दिल को ठेस ना पहुंचाओ क्यों कि दुनिया का हर इंसान चाहे किसी धर्म का हो इंसानियत के रिश्ते से एक दूसरे का भाई है।

आज के समय की आवश्यकता है कि मुसलमान इस्लाम के सही पैगाम को जाने और उसपे चले। मुहर्रम का चांद होते ही अज़ादारी करने वाले अपने अपने वतन आया करते है क्यों कि उन्हें याद है कि हज़रत मुहम्मद ने कहा था वतन से मुहब्बत मुसलमान की पहचान होती है। इमाम हुसैन ने इसी इंसानियत को बचाने के लिए पूरे परिवार की क़ुर्बानी कर्बला में दे दी और इसी कारण दुनिया भर में इमाम हुसैन को हर धर्म के लोग याद करते हैं।

एस.एम. मासूम ने यह भी बताया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए हर सावधानी लेनी चाहिए क्योंकि यदि आपकी असावधानी के कारण किसी को कोरोना लग गया और उसकी मौत हो जाय तो उसके ज़िम्मेदार आप होंगे। मजलिस के बाद लोगों ने इमाम हुसैन को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और नौहाखान नईम हैदर और उनके साथियों ने नौहा और मातम किया।

मजलिस में कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगों ने शिरकत की जिसमे असलम नक़वी, तहसीन अब्बास, ए. एम डेजी, शकील एडवोकेट, अहसन रिज़वी नजमी, खान इकबाल मधु, नईम हैदर, अली ऑन, वसीम हैदर, जफर अब्बास, डॉक्टर राहिल, सैफ, नासिर रजा गुड्डू, सैयद परवेज हसन शेख़ मेराज लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108348
Total Visitors
636
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This