दुनिया भर से लोग सनातन धर्म और संस्कृति सीखने आते हैं भारत- आचार्य अखिलेश
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
संसार के हर देशों से लोग भारत में सनातन हिन्दू धर्म और यहां की संस्कृति सीखने आते है। इसका मूल है कि परमात्मा का मानवीकरण स्वरूप सिर्फ हिंदू धर्म में ही है। यही कारण है कि अन्य धर्मों के अनुयाई आध्यात्म की तलाश में भारत आते हैं। यहाँ से उन्हें सनातन धर्म, संस्कृति और संस्कारो को सीखने का अवसर मिलता है। इन्हीं महान गुणो के चलते विश्व पटल पर भारत को महान देश की उपाधि से नवाजा जाता है उक्त बातें सौरइया गाँव में पत्रकार शिवशंकर के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में जुटे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथाकार अखिलेश मिश्र जी महराज ने कही।


















