दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्र के बढौना गांव के समीप मंगलवार दोपहर आमने सामने हुई दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया  जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बढौना गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे आमने सामने हुई बाइक भिडंत में एक बाइक पर सवार सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सोनू शर्मा (24) व उसकी पत्नी प्रियंका (22) व शिवम (24) वहीं दूसरी बाइक पर सवार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी  फूलचंद (25) व इंद्रजीत (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान शोनू शर्मा की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए मामले की जांच में जुटी रही।
Previous articleसपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
Next articleग्रामीणों के कब्जे में रहा विद्युत उप केन्द्र, आपूर्ति रही बाधित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?