दो युवकों की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश     

दो युवकों की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

गाजीपुर।
तहलका 24×7
              खानपुर के उचौरी गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई, जिनका शव गांव के बाहर एक बगीचे में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव लेकर जाने प्रयास किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने एम्बुलेंस का घेराव कर हंगामा करने लगे।ग्रामीणों का कहना है कि युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है, लेकिन हत्‍या के वजहों का अभी तक खुलासा नहीं किया जा सका है।
मृतकों की पहचान अमन चौहान (18) और अनुराग सिंह (29) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे, उन्‍होने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।हालांकि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Previous articleबेटे के मौत की खबर सुन मां ने ट्रेन से कटकर दे दी जान
Next articleआरटीओ वाराणसी के औचक निरक्षण में दो बाबू को छोड़ एआरटीओ सहित सब लापता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?