धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

# बच्चों को बाइबिल पढ़ाने व पूरे परिवार को धर्म बदलवाने की धमकी देने का दावा

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             नगर के पुराना चौक मोहल्ले में एक परिवार पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तहरीर के अनुसार नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी विरेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके पुत्र नितिन जायसवाल व बहू प्रीति जायसवाल पर कुछ लोग लगातार ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों व नाबालिग बच्चों को भी बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ित का कहना है कि उनके परिवार का एक नाबालिग बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रसित है, जिसे लेकर आस्था के नाम पर बहकाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि  बद्दोपुर गांव के कुछ लोग बार-बार घर पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन करने को कहते हैं।जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो धमकी दी गई कि यदि ईसाई धर्म नहीं अपनाया तो पूरे परिवार को जबरन धर्म बदलवा दिया जाएगा।पीड़ित ने आरोप लगाया कि 22 दिसंबर 2025 को शाम करीब चार बजे पीड़ित के नाबालिग बच्चों को घर की छत पर बुलाकर बाइबिल की पुस्तक पढ़वाई गई और ईसाई धर्म की शिक्षा देने का प्रयास किया गया।
इससे पहले 31 अगस्त 2025 को भी इसी तरह की गतिविधियों का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि पूरे मामले के पीछे कुछ लोगों द्वारा संगठित तरीके से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleबोले दारोगा जी! पेट कम कर लूंगा, बस दोस्ती कर लो
Next articleजिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?