नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

# भारत माता के जयकारे के लगे गगनभेदी नारे, सौ मीटर का ध्वज रहा गर्व का विषय

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             भारत शौर्य के अंतर्गत सेना के सम्मान में गुरुवार को शाहगंज नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे जेसीज चौक से हुआ जो डाकखाना तिराहा, कोतवाली चौक, रामलीला चौराहा होते हुए एराकियाना चौक पर जाकर समाप्त हुई।
विधायक शाहगंज रमेश सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल देशभक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के गीतों पर नाचते व भारत माता की जय के साथ ही सेना के सम्मान में नारे लगाते युवा आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान सवा सौ मीटर लंबा तिरंगा ध्वज नगरवासियों के लिए गर्व व कौतूहल का केंद्र रहा। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
यात्रा में जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लाक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शाहगंज विजय सिंह विद्यार्थी, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, बेचन सिंह, प्रदीप जायसवाल, चिंताहरण शर्मा, रामलीला अध्यक्ष संदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि ‘टप्पू’, ओम चौरसिया, अनिल मोदनवाल, मो. अब्बास बिस्मिल्ला, डा.औन मोहम्मद हाशिमी, मंटू चौरसिया, विकास चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
Previous article100 से अधिक हत्याओं को अंजाम देने वाला “डॉक्टर डेथ” गिरफ्तार 
Next articleहत्यारोपी की तलाश में पहुंची पंजाब पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?