नगर में निकाली गई श्री श्याम निशान यात्रा 

नगर में निकाली गई श्री श्याम निशान यात्रा 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर के पुराना चौक मोहल्ला स्थित गोपाल मंदिर से गुरुवार को श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। श्री श्याम सेवा समिति के इस आयोजन में भारी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।
भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं खाटूश्याम की प्रतिमा के आगे निशान लेकर कीर्तन करते चल रहे थे। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग, जेसीज चौक, कोतवाली चौक, घास मंडी, कलेक्टरगंज व पुरानी बाजार आदि मार्गों से भ्रमण कर पुनः पुराना चौक पहुंच कर संपन्न हुई। जेसीज चौक पर भव्य आरती का आयोजन किया गया।
इस मौके पर आशीष अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह बंटी, सिम्पू अग्रहरि, आनंद गुप्ता, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, सुशील सेठ बागी, रोमिल अग्रहरि, नीतू मिश्रा, डाली जोशी, बिट्टू किन्नर, नम्रता, खुशबू आदि मौजूद रहे।
Previous articleगांजा तस्कर गिरफ्तार, कई मुकदमों में वांछित है अभियुक्त
Next articleनिःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?