नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत, मचा कोहराम

नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत, मचा कोहराम

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             कृष्णापुर गांव में गुरुवार को दो साथियों संग गोमती नदी में नहाने गया बालक पानी में डूब गया। घटना के लगभग दो घंटे बाद उसका शव गोताखोरों ने घटनास्थल से 50 मीटर दूर से खोज निकाला। आनन फानन में उसे सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भेलूपुर गांव निवासी संतू निषाद का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस एक सप्ताह पूर्व कृष्णापुर गांव में अपने मौसा अशोक उर्फ राजा निषाद के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। साथ में उसकी मां गुड्डी देवी भी आईं थी। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे प्रिंस हम उम्र दो साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने चला गया।
जहां घाट पर एक नाव‌ बंधी देख दोनों साथी उस पर चढ़ नदी के पानी में छलांग लगाकर नहाने लगे। प्रिंस भी नाव पर चढ़ पानी में कूद गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा तो दोनों साथी घर पहुंच कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। लोग मौके पर पहुंचे तो प्रिंस कहीं दिखाई नहीं दिया। कुछ तैराकों ने पानी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की।
लगभग दो घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से 50 मीटर आगे पानी में उतराया दिखा। मृत बालक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं। बालक की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिवार के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleरोजगार मेले में 125 अभ्यर्थी साक्षात्कार के माध्यम से चयनित, कई राज्यों और जिलों से सम्मिलित हुए अभ्यर्थी
Next articleजिले के सभी बीईओ के वेतन पर रोक, सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन पर सख्ती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?