नदेसर शूटआउट केस: 24 साल बाद सभी आरोपी दोषमुक्त, अभय सिंह और विनीत सिंह को बड़ी राहत

नदेसर शूटआउट केस: 24 साल बाद सभी आरोपी दोषमुक्त,अभय सिंह और विनीत सिंह को बड़ी राहत

वाराणसी।
तहलका 24×7 
               बहुचर्चित नदेसर शूटआउट मामले में करीब 24 साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।इस फैसले से सपा के बागी विधायक अभय सिंह और विनीत सिंह समेत अन्य आरोपियों को बड़ी राहत मिली है।यह मामला वर्ष 2002 का है,जब नदेसर इलाके में बाहुबली नेता धनंजय सिंह के काफिले पर हमला हुआ था।
उस दौरान हुई फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और यह मामला राजनीतिक व आपराधिक हलकों में काफी चर्चित रहा।घटना के बाद पुलिस ने अभय सिंह, विनीत सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।आरोप था कि रंजिश के चलते काफिले पर हमला किया गया।मामले की सुनवाई लंबे समय तक विभिन्न अदालतों में चलती रही,अंततः एमपी-एमएलए कोर्ट में इस पर फैसला आया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका।कई गवाह या तो मुकर गए या उनके बयान पर्याप्त नहीं माने गए। इसी के चलते अदालत ने“संदेह का लाभ”देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया।कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।अभय सिंह और विनीत सिंह के समर्थकों ने फैसले का स्वागत किया है,जबकि विरोधी पक्ष इसे न्यायिक प्रक्रिया का परिणाम बता रहा है।यह मामला लंबे समय तक वाराणसी की राजनीति और अपराध जगत में चर्चा का विषय बना रहा।अब अदालत के फैसले के साथ ही इस चर्चित केस का पटाक्षेप हो गया।
Previous articleनारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित
Next articleविधायक ‘अमर रहे’ का नारा लगवाने पर शिक्षक की किरकिरी, वीडियो वायरल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?