नवोदय विद्यालय में चयन को लेकर हर्ष
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय मित्तूपुर के छात्र श्रेयस यादव का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। जिसे लेकर परिजनों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल छा गया।इस बाबत जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक सूर्यबली ने बताया कि साधारण परिवार से संबंध रखने वाला छात्र श्रेयस मेधावी किस्म का होनहार छात्र है।

मित्तूपुर गांव निवासी इसके पिता राकेश कुमार मुम्बई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन को लेकर बच्चा शुरू से ही लगा रहा, लेकिन कक्षा चार से विद्यालय के शिक्षक रामशिरोमणि यादव के नेतृत्व में बच्चा कठिन परिश्रम कर अपने सपने को पूरा कर लिया। मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम पर सूची में नाम देखकर परिजनों समेत विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल छा गया। बेटे की इस उपलब्धि पर माता इन्दू देवी निहाल हैं।

खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार समेत बच्चे को शुभकामनाएं दी, वहीं एआरपी पंकज सिंह, त्रिवेणी प्रसाद बिन्द, मनोज सिंह, संजय सिंह, एजाज़ अहमद, शिक्षक नेता सुधाकर सिंह, डॉ. रणंजय सिंह, दुष्यंत मिश्र, अरविंद यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह, उमेश चन्द्र यादव, राकेश कुमार आदि ने बधाई दी। फिलहाल बच्चे के चयन को लेकर लोगों में हर्ष का माहौल है।


















