नशीले पाउडर के साथ तीन गिरफ्तार 

नशीले पाउडर के साथ तीन गिरफ्तार 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप से कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया, तलाशी के दौरान तीनों के पास से नशीला पाउडर बरामद करने का दावा किया। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
गुरुवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जनपद मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गलीमतनगर शाहपुर मन्झौरा निवासी मो. सलीम पुत्र नन्नू अली व मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रामराज के इब्राहिमपुर निवासी मुस्तकीम पुत्र यामिन व सलमान पुत्र सराफत की तलाशी लेने पर तीनों के पास से लगभग 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया।
पुलिस ने तीनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। सभी आरोपी जहर खुरानी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो यात्रियों को अपना शिकार बना कर सामान लूटकर फरार हो जातें हैं।
Previous articleवैदिक रीति-रिवाज के साथ 748 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, तीन जोड़ों को मौलाना ने पढ़ाया निकाह 
Next articleव्यापारी की शादी बनी मिसाल, पांच गरीब जोड़ों ने भी लिए सात फेरे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?