नहाने को लेकर हुए विवाद में पिता ने बेटे की चापड़ से काटकर कर दी हत्या

नहाने को लेकर हुए विवाद में पिता ने बेटे की चापड़ से काटकर कर दी हत्या

गाजीपुर। 
तहलका 24×7
            खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में पिता ने अपने बेटे की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। दोनों के बीच नहाने को लेकर विवाद हुआ था। पिता बेटे को नहाने से मना कर रहा था। जब वो नहीं माना तो शराब के नशे में धुत पिता ने बेटे के पेट पर चापड़ से ताबड़तोड़ कई वार किए। उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गईं।
           
जानकारी के मुताबिक शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने स्नान कर रही अपनी मां से कहा जल्दी करो, इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखा चाकू सलमान के पेट में घोंप दिया। घायल सलमान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद उसकी मां ताहिरा और पत्नी अफसाना समेत पूरा परिवार शोक में डूबा है।थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Previous articleन्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट तत्काल सुनवाई को तैयार   
Next articleपुलिसिया जुल्म: मामूली विवाद मे घर से खींच लाए, बरसाई लाठियां, सांस टूटने भेजा अस्पताल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?