नहीं हो पा रहा पानी का कनेक्शन, एक दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी 

नहीं हो पा रहा पानी का कनेक्शन, एक दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी 

# चार महीने से नगर पंचायत का काट रहे चक्कर, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             नगर पंचायत का अपने कृत्यों को लेकर सुर्खियों में है। चार माह पूर्व पानी कनेक्शन के लिए किए गए आवेदन पर आजतक कनेक्शन नहीं हो पाया।दर्जनों बार नगर पंचायत की परिक्रमा के बाद भी कानेक्शन संभव नहीं हो सका। जिसका कारण एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपना बताया जा रहा है। अन्त में थकाहारा पीड़ित ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है।नगर के सरवरपुर मोहल्ला निवासी संजय गुप्ता ने बीते कई माह पूर्व नगर पंचायत में वॉटर सप्लाई कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।
जिसका कनेक्शन आजतक नहीं हो सका है। आरोप है कि नवम्बर माह में पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन किया, तब से लेकर अब तक नगर पंचायत की दर्जनों बार परिक्रमा के बाद भी काम नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय जाने के बाद कहा जाता है कि रसीद नहीं है, कभी अधिशासी अधिकारी नहीं होने का हवाला देकर मामले को टाल दिया जा रहा है। जिससे आज तक कनेक्शन नहीं हो पाया। पीड़ित का कहना है हम अपनी दुकान और कामकाज छोड़कर नगर पंचायत कार्यालय का लगातार चक्कर काट रहे हैं।
कई बार अधिशासी अधिकारी से फोन से सम्पर्क कर किया लेकिन काम नहीं हो पाया, न तो कनेक्शन देने का वाजिब कारण बताया जा रहा है।अंत में पीड़ित ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है। अब देखना होगा की पीड़ित का कनेक्शन हो पायेगा या गर्मी में पानी के लिए उसका परिवार तरसता रहेगा?
Previous articleन्याय यात्रा निकाल एसडीएम को सौंपा पत्रक
Next articleसीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण, टीकाकरण पर दिया बल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?