निदेशक ने किया डायट सारनाथ का भ्रमण, दिए निर्देश

निदेशक ने किया डायट सारनाथ का भ्रमण, दिए निर्देश

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में प्रतिभाग करने आए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने प्रोटोकॉल के तहत बुधवार को डायट सारनाथ का दौरा किया। विजिट के दौरान उन्होंने डायट सारनाथ में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य में लगे हुए इंजीनियर्स, वर्किंग स्टाफ को इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता संबंधी सुझाव भी दिए।
डायट के कक्षा-कक्ष का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रशिक्षुओं से उनकी सुविधाओं, प्रशिक्षण कार्य आदि पर बातचीत की। वर्तमान संदर्भ में रोजगार एवं व्यावसायिक कार्य क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों एवं व्यवसाय करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर बोलते हुए डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने शैक्षिक रोजगार के अवसर, क्षमता संवर्धन, दक्षता आधारित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
निदेशक को डायट में हो रहे विगत वर्षों के अकादमी कार्यों के बारे में वार्ता के दौरान डायट प्रवक्ता हर गोविंद पुरी ने बाल कहानी, बुद्ध सर्किट, शोध कार्य, हस्तलिखित पत्रिकाएं आदि पुस्तकों, अभिलेखों एवं पुस्तकालय  के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डायट संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleबी.एड प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिवांगी को किया सम्मानित
Next articleजौनपुर को विकसित जिला और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प: गिरीश चंद्र यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?