निमंत्रण से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी

निमंत्रण से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
                बदलापुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। बबुरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।जानकारी के अनुसार स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू पुत्र विजय कुमार उर्फ बिज्जू सिंह  मंगलवार की रात निमंत्रण से घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रुप से घायल छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया, आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस हमलावरों की पहचान में जुट गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस हत्याकांड ने एक पुरानी और दर्दनाक घटना की याद भी ताजा कर दी है। करीब 24 वर्ष पूर्व मृतक के पिता विजय कुमार की भी बदलापुर स्थित एक दुकान पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसे में पुलिस पुराने रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Previous articleढाई करोड़ का सोना लूटकर बिहार में छिपे लुटेरों को एसटीएफ ने दबोचा, यूपी के रहने वाले हैं दोनों बदमाश
Next articleबस हादसे में 4 की मौत, 9 घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?