जौनपुर : निर्दल प्रत्याशी समर्थक के वाहन पर पथराव, हुई मारपीट
# दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बीती रात निर्दल प्रत्याशी के समर्थक के वाहन पर दो अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। वाहन का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन से उतरे प्रत्याशी समर्थक ने प्रहार करने वाले दो अज्ञात लोगों से कारण पूछा तो उन पर लोहे की रॉड से वार कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर के जांच पड़ताल कर रही है।


















