निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची की हत्या,दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

गाजियाबाद। 
तहलका 24×7
               राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन मॉल परिसर में सात वर्षीय बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बच्ची अपने माता-पिता के पास खेलते समय लापता हो गई थी।देर रात उसका शव मॉल के बेसमेंट से बरामद हुआ।परिजनों का आरोप है कि बच्ची को खाने-पीने का लालच देकर मॉल के अंदर ले जाया गया,जहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है,जबकि एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है।
Previous articleरंजिश में युवक को कार से टक्कर मारने का आरोप, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Next articleपिकअप की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?