नोमानी हेल्थ केयर सेंटर एवं निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
निशुल्क स्वास्थ्य कैंप हकीम जहीर हैदर के दवाखाने उर्दू बाजार निकट रामलीला मैदान मे आयोजित किया गया एवं नोमानी हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन डॉ राजेश कुमार मिश्रा पूर्व सांसद वाराणसी ने फीता काटकर किया। लोगो ने अपना ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच कराई।
कैंप में डॉ अरविंद कुमार यादव, सलमान नोमानी, अताउल रहमान, डॉ दिलीप सरोज, डॉ एके यादव, डॉक्टर अनिल, एन एन कौशिक, डॉक्टर हीरा, फिरासत उरूज नोमानी ने सैकड़ों की संख्या में मरीजों को जांच की और दवा वितरित की। उसके उपरांत आए हुए मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार मिश्रा पूर्व सांसद वाराणसी, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, डॉक्टर अल्ताफ नोमानी का माला एवं शाल पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



















