30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

न्याय न मिलने से क्षुब्ध महिला ने दी बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी 

न्याय न मिलने से क्षुब्ध महिला ने दी बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी 

# आजमगढ़ डीएम से महिला ने लगाई है न्याय की गुहार 

मेंहनगर।
तहलका 24×7 
            थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को डीएम को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई। कहा कि जेठ ने पैतृक सपंत्ति पर कब्जा कर लिया है। शिकायत पर न तो थाने पर सुनवाई हुई न ही तहसील में। यदि उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह बच्चों संग आत्मदाह कर लेगी।मेंहनगर के दौलतपुर गांव निवासिनी कुसुम ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद जेठ अशोक ने पूरी पैतृक संपत्ति पर कब्जा जमा लिया है।
थाने पर होमगार्ड के पद पर तैनात जेठ अपने पद के बल पर न तो थाने पर सुनवाई होने दे रहा है न ही तहसील पर। पैतृक मकान को कोरोना काल में जेसीबी लगा कर गिरवा दिया और उसके हिस्से की जमीन पर भी घुस कर अपना मकान बनवा लिया है। रोजाना जान माल की धमकी दे रहा है। ऐसे में वह अपने दो छोटे बच्चों को मायके में रखी है और एक पुत्र को लेकर किसी तरह गांव में इधर-उधर रह कर जीवन यापन कर रही है। डीएम को दिए पत्रक में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी भी दिया है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह अपने तीनों नाबालिग बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पर आत्मदाह कर लेंगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37251857
Total Visitors
676
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This