30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल 

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
         पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियों सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बिहार प्रांत के छपरा से एक स्कार्पियो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए शुक्रवार की सुबह लखनऊ जा रही थी। एक्सप्रेस-वे के 192 प्वाइंट पर अचानक वह अनियंत्रित हो गई जिससे चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार विमलेश (42), सुनील कुमार (45) व राजीव कुमार (44) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37253670
Total Visitors
786
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This