पंचायत भवन को चोरों ने बनाया निशाना 

पंचायत भवन को चोरों ने बनाया निशाना 

# एक लाख रुपये से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             फतेहगढ़ गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला रेतकर भीतर रखा एक लाख से अधिक की कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। घटना के दूसरे दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण इसकी जानकारी दोपहर में हो पाई।
ग्राम प्रधान शिवजोर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।आरोप है कि चोर भीतर रखा लैपटाप, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी, मानीटर तथा पंचायत सहायक बिपिन कुमार का एक निजी लैपटॉप उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleलूडो में हारने पर दोस्त की हत्या, आत्महत्या दिखाने को शव पेड़ पर लटकाया
Next articleस्थापना दिवस पर घर-घर फहरा झंडा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?