पंचायत में भ्रष्टाचार व अनियमित्ता को लेकर सभासदों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पंचायत में भ्रष्टाचार व अनियमित्ता को लेकर सभासदों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर।  
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            कजगांव नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि सभासदों द्वारा अपने वार्डों के लिए दिए गए विकास प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जब सभासद इस संबंध में जानकारी मांगते हैं तो उन्हें अपमानित किया जाता है। आरोप है कि चेयरमैन और ईओ अपने रिश्तेदारों को ठेके दे रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर काम करा रहे हैं।
सभासदों का यह भी कहना है कि बोर्ड बैठक की मांग करने पर भी चेयरमैन और ईओ टालमटोल करते हैं। बिना बोर्ड की सहमति के ही कई कार्य कराए जा रहे हैं। जब भी कोई जानकारी मांगी जाती है तो उन्हें जिलाधिकारी के पास जाने की सलाह दी जाती है। चेयरमैन और ईओ का कहना है कि सभासदों को उनसे कुछ भी पूछने या मांग करने का अधिकार नहीं है। सभासदों ने जिलाधिकारी से इस मामले में उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Previous articleशासन ने की विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कम्प
Next articleजमीनी विवाद में खूनी संघर्ष में चाचा-भतीजे की मौत, मां समेत दो गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?