पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के पदाधिकारियों ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर खरका कालोनी स्थित पण्डित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पंडित जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान, कुशल संगठनकर्ता थे भाजपा सदैव उनके दिखाए हुए रास्तों की ओर अग्रसर है।

जिलाध्यक्ष ने उनको याद करते हुये कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जौनपुर से बहुत पुराना रिश्ता रहा है हम सभी कार्यकर्ता उन्हीं की प्रेरणा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। जिला महामंत्री ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुये कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे, उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। भारतीय जनसंघ से ही 1980 में भाजपा का उदय हुआ। एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर उनके विचार भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के केंद्र हैं। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, धनंजय सिंह, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, सुशांत चौबे, आदर्श सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : नदी के किनारे अज्ञात युवती का मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Next articleमहिलाओं ने स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?