पड़ोसन ने 14 वर्षीय किशोर को नहर में धक्का देकर की हत्या

पड़ोसन ने 14 वर्षीय किशोर को नहर में धक्का देकर की हत्या

सहारनपुर। 
तहलका 24×7 
            जिले के केशव नगर,नुमाइश कैंप क्षेत्र से बेहद सनसनीखेज और विश्वास को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर अंशुमन की कथित रुप से हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार अंशुमन 1 मई को दोपहर करीब 1 बजे से अचानक लापता हो गया था।
काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला,तो परिजनों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरु की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।जांच के दौरान सामने आया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला अंशुमन को अपने स्कूटर पर बैठाकर कहीं ले जाती हुई दिखाई दी।इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की।शुरुआत में आरोपी महिला पुलिस को गुमराह करती रही,लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने सच्चाई कबूल कर ली।
पुलिस के अनुसार,आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह अंशुमन को बड़ी नहर के पास ले गई और वहां उसे धक्का दे दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के अगले दिन सुबह पुलिस ने नहर से किशोर का शव बरामद कर लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है,वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।
Previous articleदूल्हा हत्याकांड: अभियुक्तों पर इनाम दोगुना, अब 50 हजार रुपये घोषित
Next articleबंगाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?