पत्रकार की बेटी का बीएएमएस में चयन, हर्ष का माहौल

पत्रकार की बेटी का बीएएमएस में चयन, हर्ष का माहौल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             गुरुवार शाम यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग 2025 की जारी सूची में क्षेत्र के सवायन गांव निवासी व पत्रकार संतोष दीक्षित की बेटी आंचल दीक्षित का बीएएमएस में चयन हुआ है। इस आशय की जानकारी होते ही परिजनों समेत शुभचिंतकों और पत्रकारों में हर्ष का माहौल छा गया।आंचल की इण्टर तक की शिक्षा अम्बेडकर नगर जनपद से पूरी करने के बाद वर्तमान में बीएससी की छात्रा थी।
इसी बीच नीट की परीक्षा में शामिल होने के बाद इनका चयन बीएएमएस की पढ़ाई के लिए हुआ। वह अपने माता-पिता की संतानों में दूसरे नंबर पर है। बड़ा भाई आलोक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा हुआ है, जबकि एक भाई और छोटी बहन पढ़ाई कर रहे हैं।
इसके लिए उन्होंने दादा सीताराम दीक्षित समेत माता पिता का आशीर्वाद और डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल को प्रेरणा स्वरुप बताया।इस उपलब्धि पर बृजेश शुक्ल, अमन वर्मा, पंकज सिंह, विपिन तिवारी समेत शुभचिंतकों और क्षेत्रीय पत्रकारों में हर्ष का माहौल छा गया। सभी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Previous articleकोबरा के डंसने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next articleन्‍यायाधीश रामअवतार प्रसाद ने पेश की मिसाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?