पहलगाम हमला: महाराष्ट्र के 6 मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख की सहायता, सरकारी नौकरी

पहलगाम हमला: महाराष्ट्र के 6 मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख की सहायता, सरकारी नौकरी           

मुंबई।
तहलका 24×7
               जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के 6 पीड़ित परिवारों को फडणवीस सरकार 50-50 लाख रुपए की सहायता देगी, गौर करें तो 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हो गए थे। इस हमले में मारे गए पर्यटकों में से 6 टूरिस्ट महाराष्ट्र के थे। इन मारे गए पर्यटकों में पुणे, पनवेल और ठाणे जिले के डोंबिवली के पर्यटक शामिल थे।राज्य सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों की मदद करने का फैसला लिया है।
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुई। बैठक में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया, साथ ही मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले मृतक के परिवारों के लिए जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट ने भी 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
Previous articleसाइबर फ्रॉड के आरोपी बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड, 4 महीने की हो चुकी थी जेल
Next articleकिन्नरों ने कहा पाक के आतंकवादी हमसे भी बड़े हिजड़े, बोले- मेरी ताली से मर जायेंगे पाकिस्तानी आतंकवादी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?