पालतू कुत्ता बाइक से टकराने पर हुए विवाद में मनबढ़ो ने युवक का सिर फोड़ा

पालतू कुत्ता बाइक से टकराने पर हुए विवाद में मनबढ़ो ने युवक का सिर फोड़ा

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7                                                             लखनेपुर गांव में गुरुवार की देर शाम पालतू कुत्ता को बाइक से टक्कर लग जाने के मामले में पालक द्वारा शिकायत करने पर मनबढ़ बाइक सवार ने अपने पिता और भाई को बुलाकर कुत्ता पालक की जमकर पिटाई कर दी। सिर में लगी चोट से वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित द्वारा तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

गांव निवासी आकाश दूबे का आरोप है कि गुरुवार को उनका पालतू कुत्ता घर के सामने टहल रहा था। तभी बाइक से आ रहे पड़ोसी गांव बेसहूपुर निवासी अंकित तिवारी ने जानबूझकर उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी। उन्हें रोककर बाइक धीमी गति से चलाने को कहा गया तो अंकित तैश में आकर घर पर फोन कर दिया।

मौके पर उनके पिता शोभई तिवारी व भाई अंकुश को बुला लिए। आरोप है कि उक्त मनबढ़ों ने उसे लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि पहले बाइक सवार अंकित को अकेला पाकर मारने पीटने लगे। पुलिस ने आरोपित पिता व दो पुत्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Previous articleकॉलेज गेट के सामने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
Next articleमहोत्सव के दूसरे दिन रितेश व आलोक ने जमाया रंग, झूम उठे श्रोता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?