पालीवाल पेट्स क्लिनिक की प्रथम वर्षगांठ पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 15 जून को

पालीवाल पेट्स क्लिनिक की प्रथम वर्षगांठ पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 15 जून को

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लिनिक एंड सर्जिकल सेंटर अपनी स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 15 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगा।शिविर सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक क्लिनिक परिसर में आयोजित किया जाएगा।शिविर में कुत्तों, बिल्लियों सहित विभिन्न एक्सोटिक पालतू पशुओं जैसे खरगोश,पक्षी,गिनी पिग एवं कछुओं की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क की जाएगी।
इसके अलावा पशुपालकों को पालतू पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण,देखभाल एवं संतुलित आहार संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए जाएंगे।क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार शिविर का उद्देश्य पालतू पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।शिविर के दौरान संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पेट केयर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।
क्लिनिक संचालक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने क्षेत्र के सभी पेट पैरेंट्स से अपने पालतू पशुओं को लेकर शिविर में पहुंचने और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर से संबंधित जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 8418822864 पर संपर्क कर सकते हैं।
Previous article“दाने-दाने में केसर का स्वाद” विज्ञापन पर आयोग सख्त, फिल्मी सितारों समेत कंपनी को नोटिस
Next article22 साल बाद जौनपुर के दो फरार कोटेदार गिरफ्तार, 6.29 लाख रुपये के राशन घोटाले का मामला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?