पितृऋण से कोई भी, कभी भी नहीं हो सकता है उत्तीर्ण- रजनीकांत

पितृऋण से कोई भी, कभी भी नहीं हो सकता है उत्तीर्ण- रजनीकांत

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  परिवार से बड़ा कोई धन नहीं, पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं, माँ की छांव से बड़ी कोई दुनिया नहीं, भाई से अच्छा कोई भागीदार नहीं, बहन से बड़ा कोई शुभ चिंतक नहीं, और इस सब की बुनियाद होते हैं “माता-पिता” जिनके बगैर जीवन सम्भव नहीं… माता-पिता के ऋण से कोई भी कभी भी उत्तीर्ण नहीं हो सकता है उक्त विचार अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर रजनीकांत मिश्रा ने पितरों के तर्पण के पश्चात कही।
ज्ञातव्य है कि सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है और हर सनातनी इस अवधि में अपने पितरों का श्राद्ध व तर्पण कर पितृऋण को निभाता है। इस परम्परा का निर्वहन करते हुए अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर रजनीकांत मिश्रा ‘बबलू भैया’ ने सोमवार को अपने आवास पर पितरों का तर्पण विधि-विधान से किया। इस दौरान अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर द्वय रवि प्रकाश पांडेय ‘रवि भैया’, संजय चतुर्वेदी, नरेंद्र कुमार मिश्रा, नलिनीकांत मिश्रा ‘अशोक भैया’, शशिकांत मिश्रा ‘गुड्डू भैया’, श्रीकांत मिश्रा ‘बल्लू भैया’, अमित मिश्रा, वाशु मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा ‘पप्पू’, ईशान मिश्रा, आशीष चौबे आदि लोग उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : शहीद एंव उनके परिजनों के प्रति समाज की बनती है जिम्मेदारी- धनंजय सिंह
Next articleआजमगढ़ : बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?