पिपरी-प्रयागराज कॉरिडोर के शाहगंज खंड का काम जल्द होगा शुरू

पिपरी-प्रयागराज कॉरिडोर के शाहगंज खंड का काम जल्द होगा शुरू

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश को उत्तर से दक्षिण दिशा में जोड़ने के लिए प्रस्तावित पिपरी-प्रयागराज नार्थ-साउथ हाईवे कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी आने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने कॉरिडोर के तहत आनेवाले मुंगराबादशाहपुर-शाहगंज और टांडा-सुरहूपुर खंड को चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है।दोनों खंडों की कुल लंबाई 94.73 किलोमीटर है, जिनके निर्माण पर 2192.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
295 किलोमीटर लंबे पिपरी-प्रयागराज कॉरिडोर में तीन खंडों में 107 किलोमीटर सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।विभाग के अधिकारियों के अनुसार शेष दो खंडों पर भी इसी वर्ष कार्य शुरु कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।इससे पूरे कॉरिडोर के अगले दो वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। मुंगराबादशाहपुर-शाहगंज मार्ग,जो राज्य मार्ग संख्या-79 के रुप में सात मीटर चौड़ा है,को 14 मीटर चौड़ाई में विकसित कर फोरलेन बनाया जाएगा।
इस खंड के निर्माण पर 1490.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे।वहीं टांडा से सुरहूपुर तक 29.70 किलोमीटर लंबे मार्ग को भी वर्तमान तीन से सात मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 14 मीटर चौड़ा फोरलेन बनाया जाएगा।इस पर 701.77 करोड़ रुपये की लागत आएगी।कॉरिडोर के एक अन्य खंड पिपरी से बर्डपुर तक 9.4 किलोमीटर सड़क निर्माण को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है और उसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है।
इसके अलावा 123 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कराया जाएगा।हाईवे कॉरिडोर के तैयार होने के बाद इसका संपर्क शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे से हो जाएगा।इससे पूर्वांचल के कई जिलों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
Previous articleनाबालिग का मेडिकल परीक्षण न होने पर उठे सवाल, डीएम से शिकायत
Next articleराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच का दायरा बढ़ा, व्यवस्था पर भी उठे सवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?