पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर, बंधाया ढांढस
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों को सांत्वना देने शनिवार को मृतकों के घर पहुंचे। यहां परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। प्रदेश सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि 23 मार्च की रात्रि मनेछा गांव के पास नौली गांव निवासी संतोष राजभर (28) पुत्र ललसू राजभर, उज्ज्वल राजभर (16) पुत्र रत्तीलाल राजभर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी होने पर कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर नौली गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसी दौरान मंत्री ने इसी गांव के वृद्ध रमई राजभर की मृत्यु पर उनके आवास पर भी पहुंचकर शोक व्यक्त किया। यहां से अहिरों परशुरामपुर गांव पहुंचे। इस गांव के पवन राजभर की हाल ही में पंजाब के पटियाला में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शोकाकुल परिवार से मिलकर मंत्री ने शोक संवेदना प्रकट की।

मंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।इस दौरान पूर्व प्रधान शिवदवर राजभर, जिला पंचायत सदस्य सर्वेश राजभर, शोले राजभर, बलिहारी राजभर, डॉ. लालमनि राजभर, ओमप्रकाश राजभर, राकेश राजभर, लखंदर राजभर, राजू राजभर, गुड्डू यादव, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
















