पुरानी रंजिश में भाजपा नेता सहित दो को लाठी डंडे से पीटा

पुरानी रंजिश में भाजपा नेता सहित दो को लाठी डंडे से पीटा

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               फतेहगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता व उनके एक साथी को तीन हमलावरों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिनका उपचार सीएससी पर किया गया। घायल की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
भाजपा के दो बार मंडल महामंत्री रह चुके पंकज सिंह बाइक से शाम को घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग स्थित अपने धर्म कांटा से वापस घर लौट रहे थे। साथ में उनका साथी करतार भी था। आरोप है कि मोड़ पर अचानक गांव के ही शक्ति सिंह व तीन अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर लाठी डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोटें आने से करतार बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। पंकज को भी गंभीर चोटें आईं।
शोरगुल सुन ग्रामीणों को मौके की तरफ आता देख हमलावर फरार हो गए। घायल करतार को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
Previous article20 साल में 60 हजार हत्याएं, 25 हजार बलात्कार, यही तो है मंगलराज : राबड़ी देवी 
Next articleयुवा चेतना सम्मेलन को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?