पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत ढेर, एक उप निरीक्षक जख्मी

पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत ढेर, एक उप निरीक्षक जख्मी

पटना। 
तहलका 24×7
              बिहार की राजधानी पटना में एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दो डकैतों को ढेर कर दिया है। फुलवारी शरीफ इलाके में हिंदूनी गांव के पास डकैतों का पीछा कर रही पुलिस और डकैतों के गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोली चली। जिसमें दो डकैतों को पुलिस ने मार गिराया, वहीं डकैतों की गोली से गौरीचक थाना के एएसआई विवेक प्रसाद घायल हो गए। पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
मौके पर पटना के सिटी एसपी शरथ आरएस समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंची और मौके से दो डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को डकैतों के पास से कई पिस्तौल, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में र्दजनो राउंड गोली चली। मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया। मारे गए डकैतों के डेड के शव को लेकर पुलिस फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही थी।
मारे गए दोनों डकैत नालंदा के कराय परशुराय के रहने वाले हैं, जो पटना के कई थाना क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से डकैती की घटना को अंजाम दे रहे थे। मृतक डकैतों की पहचान लाल दहीन और विवेक के रुप में हुई, जो नालंदा के ही रहने वाले हैं। वहीं इस दौरान मंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गोलीबारी के बीच कई डकैत फरार होने में सफल हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
मुठभेड़ के दौरान एएसआई विवेक प्रसाद के पीठ  में गोली लगी है, जिसे चिकित्सक ने निकाल दिया। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं। सिटी एसपी एसआर सरथ ने बताया कि डकैतों का गिरोह जिस पिकअप गाड़ी से आया था, उसको बरामद कर लिया गया है। डकैतों के पास से पुलिस को हथियार भी मिले हैं। कई पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अन्य डकैत अंधेरे में फरार हो गए। डकैत करीब 8 से 10 की संख्या में आए थे।
Previous articleलूट और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Next articleप्राइवेट बैंक संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जनता का करोड़ों रुपये गबन करने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?