पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बेकाबू बस, 16 यात्री घायल
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
पंजाब के पटियाला से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार के मधुबनी जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस हलियापुर क्षेत्र में मिनी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से यूपीडा कर्मियों ने बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को जिले की सीमा पर स्थित सीएचसी पिठला पहुंचाया गया, जहां बस मालिक और एक महिला की हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।



















