पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का होगा आयोजन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का होगा आयोजन

# प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी है। विश्वविद्यालय में पहली बार राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल आयोजन की जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इसका सफलतापूर्वक आयोजन करेगा। प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य के निर्देश पर जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने विगत माह उत्तर प्रदेश शासन को अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव आयोजित किये जाने हेतु प्रस्ताव बना कर भेजा था।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति पर उक्त आयोजन को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है। डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को एक मंच प्रदान करना है जिससे उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। इंटर युनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
Previous articleजौनपुर : बीस सितंबर के आंदोलन की सफलता के लिए संगठन ने कसी कमर
Next articleजौनपुर : बनाएं गये प्रशासनिक अधिकारियों को संगत-पंगत ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?