पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,पैसे व प्रॉपर्टी विवाद की आशंका
हापुड़।
तहलका 24×7
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।वारदात उस समय हुई जब युवक एक शादी समारोह से लौट रहा था।रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की,जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मृतक की पहचान गालंद गांव निवासी पूर्व प्रधान कालू के बेटे अतुल के रुप में हुई है।बताया गया है कि अतुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले पिंकी से हुई थी और उनका 10 वर्षीय बेटा युवराज है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।प्रारंभिक जांच में पुलिस पैसों के लेनदेन और प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


















