पेपर मिल का बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत, एक गम्भीर, मिल मालिक पर कार्रवाई की मांग

पेपर मिल का बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत, एक गम्भीर, मिल मालिक पर कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद।
तहलका 24×7
             जिले के मोदीनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद सुरक्षा इनतेजामों पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। मृतकों में एक व्यक्ति के परिवारवालों ने बताया कि कंपनी में तीन साल से उनका भाई काम कर रहा था। कंपनी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में गैर कानूनी तरीके से मजदूरों से काम कराया जाता था।
मृतकों के परिजनों ने कंपनी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्लास्ट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 3:40 की बताई जा रही है। घटना को लेकर मिल के मजदूर लकी ने बताया कि मजदूर बिना किसी सेफ्टी के काम कर रहे थे। देर शाम भट्टी चलनी शुरू हुई थी जिसके बाद सभी मजदूर अपने काम में लगे हुए थे।
बॉयलर के बोल्ट ढीले थे। इसके बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं की गई। अचानक बॉयलर फट गया। इस दौरान चार मजदूर आसपास मौजूद थे, जिनमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। बॉयलर फटा तो आसपास कम कर रहे मजदूर करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। कई मजदूरों के शरीर के अंग शरीर से अलग हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां व पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रेशर अधिक होने से बॉयलर का वॉल निकल गया, जिसके चलते बॉयलर फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि पेपर मिल की दीवार भी टूट गई। फिलहाल मृतकों और घायलों के परिजन पेपर मिल में पहुंचे और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के मजदूर काम कर रहे थे।फैक्ट्री मालिक की लापरवाही के चलते उन्होंने अपनों को खो दिया है।एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सुबह लगभग 5:30 बजे थाने पर यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दतैड़ी स्थित मार्ग इस्टर्न रबर एंड रोल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में बॉयलर फटने से दुर्घटना हुई है।
काम कर रहे तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना में अवधेश, अनुज और योगेन्द्र नाम के तीन कार्मिक व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। घटना स्थल पर लकी नाम के व्यक्ति को चोटें आई है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleसंघ अडिग: अब डमी नहीं चलेगा, संजय जोशी ही बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 
Next articleशराबी देवर ने भाभी की जीभ काटी, फिर चाकू गोदकर मार डाला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?