पेयजल संकट से जूझ रहा पीएचसी सोंधी
# हफ्तों से जलापूर्ति ठप, चिरनिंद्रा में आदर्श नगर पंचायत के जिम्मेदार
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी पर पेयजल का संकट गहरा गया है। तीन सप्ताह से जल निगम की पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों समेत मरीजों और उनके तीमारदारों के सामने गर्मी में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।

पीएचसी पर पेयजल आपूर्ति कराने के लिए एमओआईसी ने ईओ और चेयरमैन को पत्र लिखा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि पेयजल आपूर्ति लगभग 25 दिनों से ठप है। आवास में रह रहे कर्मचारियों, डॉक्टरों और अस्पताल पर आने वाले मरीजों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन को पत्र लिखा है।

पीएचसी परिसर में लगा वाटर कूलर भी बिगड़ा पड़ा है। गर्मी शुरू होने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा वाटर कूलर को ठीक नही किया गया और न ही नगर पंचायत की पानी सप्लाई हो रही है, जिससे सरकारी अस्पताल पर पेयजल संकट गहराया हुआ है। मरीज और तीमारदार पानी के लिए भटक रहे हैं।ईओ प्रदीप गिरी का कहना है कि आज ही पत्र मिला है। कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है।

















