पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार व परिवार को पीटा
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां ग्राम में दबंगों ने दुकानदार द्वारा सामान का पैसा मांगने पर उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर उसके परिजनों को भी पीट दिया।

सगुनहा निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही रवि किशन, संदीप कुमार पुत्रगण कन्हैया व आनंद कुमार व मनीष कुमार मेरे चाय पान की दुकान पर आकर सामान लिए, जिसका पैसा नहीं दे रहे थे। मेरे द्वारा सामान का पैसा मांगने पर गाली देते हुए मुझे व मेरे दिव्यांग पिता हीरालाल को मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर लोगों को आते देखकर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

मौके पर पुलिस के पहुंचने से नाराज दबंग दोबारा पीड़ित के घर पहुंचकर उसे व पत्नी सुमन देवी, पुत्री अनुष्का भारती को लाठी डंडे व लात घूसों से बुरी तरह मारे पीटे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।


















