प्रेम संबंध बना मौत का कारण, हत्यारोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध बना मौत का कारण, हत्यारोपी गिरफ्तार

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास बुधवार को दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। मृतक अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर, थाना मछलीशहर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के मनोज यादव पर लगा है, जिसे घटना के कुछ ही घंटे में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मनोज यादव के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं।
संयुक्त प्रयास से उसी दिन मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक अनुज यादव का उसकी पुत्री से मेल-जोल और संबंध थे, जिससे नाराज होकर उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
Previous articleशिक्षक की बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा
Next articleआर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?