प्रेम संबंध में विवाद बना मौत की वजह

प्रेम संबंध में विवाद बना मौत की वजह

# प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               क्षेत्र के बलोचटोला मोहल्ले में प्रेम संबंध के चलते दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई।यहां सोमवार की रात एक प्रेमी ने विवाद के दौरान अपनी विधवा प्रेमिका को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार मृतका शकीमुन्निशां उर्फ सीमा बलोच टोला की रहने वाली थी, उसके पति शहाबुद्दीन की मौत के बाद सीमा का मोहल्ले में ही किराए पर रहने आए एक युवक रुस्तम से प्रेम संबंध हो गया था।
सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन हर बार मामला सुलझ जाता था। रात करीब 8 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर रुस्तम ने सीमा पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पुत्र जावेद कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने जावेद की तहरीर पर आरोपी रुस्तम निवासी बरदह जनपद आजमगढ़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, सिपाह चौकी प्रभारी धनंजय कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकरंट से बीटेक के छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next articleबंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला, एक लाख के जेवर व नकदी किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?