फर्जी कागजात से अभियुक्तों को जमानत दिलाने वाले दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

फर्जी कागजात से अभियुक्तों को जमानत दिलाने वाले दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               जिले में फर्जी जमानत के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा करते हुए शाहगंज पुलिस ने दो पेशेवर व फर्जी जमानतदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गंभीर आपराधिक मामलों में जेल में बंद अभियुक्तों से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक ही जमानतदार से कई अभियुक्तों की जमानत कराते थे और इसके एवज में मोटी रकम वसूलते थे।
थाना कार्यालय के अभिलेखों के अवलोकन के दौरान सामने आया कि कुछ अधिवक्ताओं व जमानतदारों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ के उद्देश्य से यह संगठित खेल लंबे समय से चलाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आजाद नहर रेलवे क्रॉसिंग से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया।
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी तियरा थाना गौरा बादशाहपुर व राम अवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसंड थाना गौरा बादशाहपुर के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।
Previous articleयूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं: हाईकोर्ट 
Next articleदहेजलोभी पत्नीहंता को 10 वर्ष की सजा, 22 हजार अर्थदंड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?